Viral: कमजोर आंखें, टूटी वायलिन और अटूट हौसला, इस भावुक कलाकार की कहानी सुन भावुक हुए आनंद महिंद्रा
80 वर्षीय भगवान मल्लिक का फुटपाथ पर टूटी वायलिन बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोज करीब 100 रुपये कमाकर जीवनयापन करने वाले इस बुजुर्ग कलाकार की कहानी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.
