भूख लगी तो काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, जेब में नहीं थे पैसे
सुबह घर से काम की तलाश में निकला मुस्लिम युवक शाम होने से पहले ही एक सुरक्षा जांच का हिस्सा बन गया. कई घंटे तक काम नहीं मिला, जेब में पैसे नहीं थे और पेट में भूख थी. किसी से रास्ता पूछते-पूछते वह अन्नपूर्णा मंदिर के अन्न क्षेत्र तक पहुंचा, जहां उसे उम्मीद थी कि कम से कम भूख तो मिट जाएगी. लेकिन चाकू देखकर सुरक्षाकर्मियो
