
DUSU चुनाव: ABVP का महिला सुरक्षा और हॉस्टल की सीटें बढ़ाने पर फोकस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए केंद्रीय पैनल घोषित करने के बाद कॉलेजों और छात्रावासों में प्रचार तेज कर दिया है. महिला सुरक्षा, सुरक्षित आवास और हॉस्टल की सीटें बढ़ाने के प्रमुख मुद्दों के साथ संगठन सभी चार सीटों पर जीत का दावा कर रहा है.










